स्वदेशी टेक्नोलॉजी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर जोर: रक्षा राज्य मंत्री बोले, देश की जरूरतों के अनुसार तकनीक विकसित करें

Digital Local

धनबाद: आईआईटी आईएसएम धनबाद में 20वें एनएटीएफओई और आईएमपी 2026 की शुरुआत हुई। आईआईटी आईएसएम और आईएनए के संयुक्त सहयोग से यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 8 से 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें देश भर के प्रमुख इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, रिसर्चर, इंडस्ट्री प्रतिनिधि, स्टार्टअप, एमएसएमई और छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने युवाओं से अगले 100 वर्षों के लिए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की जरूरतों के अनुरूप नई टेक्नोलॉजी और समाधान विकसित किए जाएं। भारत डिफेंस सेक्टर में निर्यातक बन चुका है और आज 102 देशों को डिफेंस उपकरणों का निर्यात कर रहा है। स्वदेशी टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और एमएसएमई को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

सेल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक अशोक कुमार पांडा ने इंडिजिनस टेक्नोलॉजी, डिजिटाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंडस्ट्री की सुरक्षा, दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीक सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि उद्योग की रीढ़ है।

आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि एनएटीएफओई और आईएमपी एकेडमिया, इंडस्ट्री, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और पॉलिसी मेकर्स को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में तकनीक, निर्माण और नवाचार पर गहन चर्चा होगी, और देश भर से आए प्रतिभागी अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *