अब समाहरणालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में शुरू होंगे आधार सेवा केंद्र, डीसी की पहल पर यूआईडीएआई ने बढ़ाई सुविधाएं

Digital Local

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद में आधार सेवा केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। उपायुक्त के आग्रह पर यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने आधार सेवा केंद्र में सेवा क्षमता और किट में वृद्धि की है। यह पहल जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि आधार से जुड़े कामों के लिए अब लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत कम होगी।

वर्तमान में धनबाद आधार सेवा केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 460 निवासी सेवा प्राप्त कर रहे हैं। किटों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय पर सेवा मिल सके। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा समाहरणालय परिसर में एक नया जिला स्तरीय आधार सेवा केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जिसे प्रारंभ में एक किट से शुरू कर दो किट तक किया जाएगा।

धनबाद के समीपवर्ती बोकारो, गिरिडीह और देवघर जिले में यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र से अन्य जिलों के निवासी स्थानीय स्तर पर ही सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। इससे धनबाद केंद्र पर भीड़ का विकेंद्रीकरण हो रहा है। धनबाद जिले के गोविंदपुर और बागमारा प्रखंडों में शीघ्र ही नए आधार सेवा केंद्र शुरू हो रहे हैं। जल्द ही धनबाद की पंचायतों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यूनिवर्सल क्लाइंट से आधार प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और दक्ष होगी, तथा प्रति व्यक्ति लगने वाला समय घटेगा। धनबाद मुख्य केंद्र के अलावा जिले में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, आईपीपीबी और सीएससी के माध्यम से कुल 148 नामांकन और अपडेट किट संचालित हैं। लंबी कतारों से बचने के लिए यूआईडीएआई पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पूर्व निर्धारित समय पर ही केंद्र पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *